Cyclone Biparjoy Tracker: भीषण तूफान 'बिपरजॉय' मचाएगा तबाही ? यहां होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kochi: People walk past covering themselves under an umbrella during rainfall as monsoon arrives in Kerala, in Kochi, Friday, June 9, 2023. (PTI Photo) (PTI06_09_2023_000140A)

weather forecast today/Cyclone Biparjoy Tracker : मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस गंभीर तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

weather forecast today : उत्तर प्रदेश और बिहार में लू ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली-NCR के लोग भी उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं. इस बीच, मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट राहत देने वाली है. दरअसल ‘बिपरजॉय’ चक्रवात अगले कुछ घंटों में तूफान में बदलने की पूरी संभावना है. इससे कई राज्यों के मौसम में बदलाव होने की संभावना है. तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में कमी होने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, लेकिन इसके गुजरात तट से टकराने का अनुमान नहीं है. चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है, लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले कुछ घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है.

कहां है ‘बिपरजॉय’ अभी

ताजा जानकारी में मौसम विभाग ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS), ‘बिपरजॉय’ अक्षांश 17.4N और लंबी 67.3E, मुंबई के लगभग 600 किमी WSW, पोरबंदर के 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची के 830 किमी दक्षिण के पास केंद्रित है. 15 जून की दोपहर पाकिस्तान के आसपास और सौराष्ट्र और कच्छ तट के पास पहुंचने की संभावना है.


गुजरात में अगले पांच दिन गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

अहमदाबाद (भारत मौसम विज्ञान विभाग) केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि गुजरात में अगले पांच दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है, खासकर सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में हवा की गति तेज रहेगी. मोहंती ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा की गति देखी जा सकती है. इसके बाद, इस क्षेत्र में 30-50 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

Also Read: Weather Forecast LIVE : गंभीर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बढ़ा आगे, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
एनडीआरएफ तैयार

अधिकारियों ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में भेज दिया है. भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय और नाविकों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola