ePaper

Weather Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी, यहां भारी बारिश, जानें दिवाली तक कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 02 Nov 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी, यहां भारी बारिश, जानें दिवाली तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast/diwali 2021/ chhath puja : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राजधानी देहरादून समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Weather Forecast : देशभर में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है. राजधानी दिल्ली, हरियाणा,झारखंड,उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है. इधर तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी है. यहां 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को लगातार छठे दिन ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की वजह से अगले दो दिन में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार होने के आसार हैं.

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राजधानी देहरादून समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश के आसार हैं. 3500 से अधिक मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी नजर आ रही है.

झारखंड के मौसम पर नजर डालें तो यहां दिवाली में मौसम सामान्य रहेगा लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह में बदलाव नजर आयेगा. मौसम विभाग के अनुसार अभी रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आयेगा. हालांकि रात में कनकनी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी. अभी सूर्य दूर जा रहा है जिसकी वजह से सुबह और शाम में ठंड की स्थिति नजर आ रही है. उत्तर पश्चिम हवा के बहाव और हिमालयी इलाके में पहाड़ पर बर्फबारी के बाद झारखंड के विभिन्न इलाके में ठंड बढ़ने लगेगी.

Also Read: Weather Forecast: दिवाली तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड ? जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है. सूबे में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से यहां ठंड में बढ़ोतरी होगी. बिहार के मौसम पर नजर डालें तो उत्तर बिहार में उत्तर पश्चिम हवा एवं दक्षिण बिहार में पश्चिमी हवा के प्रभाव से पारे में धीरे-धीरे गिरावट नजर आने लगी है. मंगलवार को यानी आज राजधानी पटना व इसके आसपास क्षेत्रों के कुछ भागों में सुबह व दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन