Weather Forecast: फिर बदलेगा झारखंड-बिहार का मौसम, दिल्ली में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम
New Delhi: Security personnel holding umbrellas guard at the North Block amid rains, in New Delhi, Thursday, Feb. 1, 2024. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI02_01_2024_000111B)
Weather Forecast Today-पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में भारी बारिश के आसार है. दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कश्मीर में अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

एक नया बना पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली का मौसम फिर एक बार करवट ले सकता है. इसकी वजह से अगले दो दिनों में राजधानी में हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है. मौसम विभाग ने शनिवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग ने साथ ही ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जतायी है.

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तरी भागों में 5 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार 6 फरवरी को राज्य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने बिहार के मौसम का लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. शनिवार को नया पश्चिम विक्षोभ आने वाला है जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा. इसका प्रभाव 6 फरवरी तक नजर आ सकता है. बिहार में 3 से 5 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश के मौसम पर नजर डालें तो यहां 3 और 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. साथ ही ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने 30 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आगरा, अलीगढ़, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, जालौन के साथ-साथ मैनपुरी, अंबेडकर नगर, बागपत, बदायूं, आजमगढ़, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, कन्नौज, कानपुर देहात शामिल हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
Also Read: Weather Forecast: झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 3 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है जो 5 फरवरी तक जारी रह सकती है. शनिवार को राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं. 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ती नजर आ सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, चार और पांच फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि 5 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी और 6 फरवरी तक मौसम लगभग साफ होता नजर आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










