Weather Forecast: झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast 5 Days
Weather Forecast Today: दिल्ली में शीतलहर की वजह से लोग परेशान हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं. राजस्थान से कई इलाके एक बार फिर शीतलहर की चपेट में नजर आ रहे हैं. जानें आज कैसा रहने वाला है देश के अन्य राज्यों का मौसम

दिल्ली में शीतलहर
दिल्ली में शीतलहर जारी है. रविवार सुबह धुंध राष्ट्रीय राजधानी में नजर आई. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास दिल्ली में रह सकता है. यहां ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

राजस्थान में बारिश की संभावना काफी कम
राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार, राज्य में इस सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि, 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. बारिश की संभावना काफी कम नजर आ रही है.

झारखंड में बारिश के आसार
झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हुए बदलाव को लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 12 से 14 फरवरी तक कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है. 12 फरवरी को सबसे अधिक असर पलामू प्रमंडल में देखा जाएगा. 13 और 14 फरवरी को पूरे झारखंड में धीरे-धीरे इसका असर नजर आएगा. 14 के बाद भी मौसम बदला रह सकता है. हल्की बारिश के आसार हैं.

बिहार का मौसम
बिहार के दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, और लखीसराय शामिल हैं. यहां बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बिहार में बारिश के आसार हैं. यह विक्षोभ 12 फरवरी तक सक्रिय रह सकता है.

यूपी में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, रविवार को पूरे यूपी का मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 12 फरवरी से मौसम में बदलाव नजर आएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारे पड़ सकती है. 13 फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. 14 फरवरी को भी बूंदाबादी और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.
Also Read: Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत
इन राज्यों में होगी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 11 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं रविवार को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश के आसार हैं. 11 और 12 फरवरी को ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 15 फरवरी के बीच बारिश की गतिविधियां नजर आ सकतीं हैं. 11 से 12 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










