Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, दिल्ली में शीतलहर, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today: दिल्ली में शीतलहर की वजह से लोग परेशान हैं. राजस्थान में पिछले कई दिन हुई बारिश व बूंदाबांदी से कई इलाके एक बार फिर शीतलहर की चपेट में नजर आ रहे हैं. जानें आज कैसा रहने वाला है देश के अन्य राज्यों का मौसम

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में शीतलहर का दौर जारी है. राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि धूप खिलने से अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, वहीं आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है जिसकी वजह से 14 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है.

undefined

झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार लंबा नजर आ सकता है. 11 से 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदलने के आसार है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को झारखंड के कई हिस्से में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है.

undefined

वहीं 12 फरवरी से झारखंड के उत्तरी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवर्ती मध्य (राजधानी और आसपास) जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं.

undefined

बिहार के मौसम पर नजर डालें तो राजधानी पटना सहित करीब 22 जिलों में 11 फरवरी से हवा के रुख बदल सकता है. पुरवा हवा चल सकती है जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है.

undefined

उत्तर प्रदेश में कुछ दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव नजर आएगा. वेदर में बदलाव 12 फरवरी से दिखना शुरू हो जाएगा. हल्की बूंदाबांदी सूबे में हो सकती है. इसके बाद बारिश का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. 10 और 11 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 12 फरवरी को एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 13 और 14 फरवरी को भी सूबे के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है.

Also Read: Bihar Weather Today: बिहार में ठंड के तेवर पड़े ढीले, इस तारीख से बदल जाएगा मौसम
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शनिवार को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में और 11 फरवरी को मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 13 से 14 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 14 फरवरी के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन