Weather Forecast Today: झारखंड में होगी बारिश, जानें पश्चिमी विक्षोभ का असर किन राज्यों में आएगा नजर

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)

Weather Forecast Today: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी. आईएमडी ने पूरे देश में फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है. जानें आपके इलाके में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast Today: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से सामान्य जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ चुकी है. भारत मौसम विभाग विभाग यानी आईएमडी ने पूरे देश में फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. वहीं बर्फबारी के बाद गुलमर्ग में चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई नजर आ रही है.

दिल्ली में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में सामान्य से अधिक शुष्क मौसम के बाद फरवरी में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गयी और शहर में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 18.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के प्रमुख और वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, दो फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान है जिसकी वजह से दिल्ली के मौसम में संभावित बदलाव आएगा. चार और पांच फरवरी के बाद घना कोहरा कम होगा और मौसम में उल्लेखनीय बदलाव नजर आएगा. सुबह और शाम घना कोहरा बना रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में ओरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के आदिवासी इलाकों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में साल की पहली भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन बाधित हुआ और चार राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 134 सड़कों को बंद करना पड़ा. स्थानीय मौसम कार्यालय ने एक फरवरी को पांच जिलों -शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल और स्पीति में भारी हिमपात और बारिश की ओरेंज अलर्ट जारी की है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना, शीतलहर को लेकर पढ़िए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में येलो अलर्ट

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला अक्ष रेखा समेत ऊपरी इलाकों में फिर बर्फबारी हुई जबकि मैदानी हिस्सों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के छह जिलों पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा, कुपवाड़ा, डोडा और गांदरबल के लिए हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है. वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश, हिमपात और गरज के साथ छीटें पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में बारिश की संभावना

एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई इलाकों हल्की बारिश हुई. राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. तीन-चार फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं. प्रदेश में एक फरवरी को बारिश हो सकती है. दो फरवरी से मौसम साफ हो सकता है. मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है. इससे ठंड का एहसास लोगों को ज्यादा होगा.

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन