Weather Forecast: मौसम का बदला मिजाज, तेजी से गिरा पारा, सुबह और रात में छाया रहेगा कोहरा

Air Pollution in Delhi
Weather Forecast: झारखंड, बिहार सहित देश के कई राज्यों में ठंड का असर दिखने लगा है. पारा तेजी से गिरता जा रहा है. मौसम विभाग ने धुंध और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अगले दो से चार दिन धुंध और कोहरे का असर देखने को मिलेगा. आईएमडी ने कुछ राज्यों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है.
पंजाब में आज सुबह और रात में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कुछ स्थानों में 17 नवंबर रविवार को सुबह और रात के दौरान घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.
राजस्थान में 17 और 18 नवंबर को घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ स्थानों में 17 नवंबर के दौरान रात और सुबह के समय घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहेगा. जबकि 18 नवंबर को सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है.
बिहार में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ हिस्सों में 18 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि 19 नवंबर की सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.
असम और मेघालय में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने असम और मेघालय में भी घने कोहरे की चेतावनी दी है. 17 से 19 नवंबर के दौरान असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की संभावना
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 19 से 21 नवंबर की सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है.
उत्तर प्रदेश में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 18 नवंबर की सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










