Weather Forecast: फरवरी में इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली यूपी में घना कोहरा, जानें देशभर में मौसम का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2025 6:30 AM

विज्ञापन

Rain Alert

Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी महीने में पहाड़ों से लेकर कई मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई और राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. एक नजर डालते हैं देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast: पश्चिम हिमालय के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है. दोनों के सक्रिय रहने के चलते देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम की करवट के कारण बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई राज्यों में ठंड में भी इजाफा होगा. हालांकि फिलहाल उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी में कमी आई है. न्यूनतम तापमान बढ़ा है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में इजाफा

देश की राजधानी दिल्ली में दिन में न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है. हालांकि अभी भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे बना हुआ है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. कई इलाकों में आंशिक बादल भी छा सकते हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर के दौरान दक्षिण-पूर्व से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने और शाम तथा रात में घटकर चार किलोमीटर प्रति घंटा से कम होने की संभावना है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार दोपहर आसमान साफ रहा और सुनहरी धूप खिली. अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार को फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया. इससे पहले  मंगलवार को एक्यूआई 276 रहा था, जो खराब श्रेणी में आता है.

राजस्थान के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल मौसम की तल्खी बरकरार रहेगी. आईएमडी का अनुमान है कि आज कई इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. बादल के कारण तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा हुआ है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में पिछले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में एक दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. आगामी तीन-चार दिन अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय हो सकता है. इस दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

फरवरी में कई राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 29 जनवरी से 3 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश में और 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है. 3 और 4 फरवरी के दौरान पंजाब, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Also Read: Mahakumbh Stampede: ब्रह्म मुहूर्त का लोग कर रहे थे इंतजार, पीछे से आ गई बेकाबू भीड़, जानें महाकुंभ भगदड़ हादसे के बड़े अपडेट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola