Mahakumbh Stampede: ब्रह्म मुहूर्त का लोग कर रहे थे इंतजार, पीछे से आ गई बेकाबू भीड़, जानें महाकुंभ भगदड़ हादसे के बड़े अपडेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Jan 2025 10:03 PM

विज्ञापन

Mahakumbh Stampede

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में अचानक मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई. 60 श्रद्धालु घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आई भीड़ ने अनजाने में कुचलना शुरू कर दिया. इसी कारण भगदड़ मच गई.

विज्ञापन

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण बुधवार को 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे में 60 लोग घायल हो गए हैं. मेला प्रशासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगदड़ में तीस लोगों की मौत हुई है. 25 मृतकों की पहचान कर ली गई है. महाकुंभ में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. मंगलवार मध्यरात्रि के बाद करीब 2 बजे भीड़ बेकाबू होने लगी. श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और संगम की ओर भागने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. घटना के 16 घंटे बाद देर शाम डीआईजी वैभव कृष्ण ने मेला अधिकारी विजय किरण आनंद के साथ संयुक्त रूप से मीडिया से बात की.

महाकुंभ भगदड़ से जुड़ी अहम बातें

महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि भगदड़ हादसे की कारणों की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. न्यायिक कमेटी में तीन सदस्य होंगे. न्यायमूर्ति हर्ष कुमार के नेतृत्व में पूर्व डीजी वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह तीन सदस्यों वाली ज्यूडिशियल कमीशन को गठित किया जा रहा है.

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

सीएम योगी ने कहा है कि महाकुंभ में जान गंवाने वालों को प्रदेश सरकार 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देगी. उन्होंने कहा कि हादसे से आहत हूं.

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भगदड़ हादसे के कारण मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को अत्यंत दुखद करार देते हुए शोक जाहिर किया है. पीएम मोदी ने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

कुंभ मेले में हादसे के बाद प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. मेला प्रशासन ने 1920 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर परिजन अपने परिवार के लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

बेकाबू हो गई भीड़

मेला परिसर में भगदड़ का कारण बताते हुए प्रशासन ने कहा कि मौनी अमावस्या पर स्नान के लिये ब्रह्म मुहूर्त से पहले देर रात एक से दो बजे के बीच मेला भारी भीड़ जमा हो गई थी. उस दबाव के कारण दूसरी ओर के अवरोधक टूट गए. इस बीच भीड़ में शामिल लोगों ने बैरिकेट्स लांघकर दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को अनजाने में कुचलना शुरू कर दिया. इसी वजह से भगदड़ मच गई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola