Kal ka Mausam : इन इलाकों में होगी बारिश के साथ बर्फबारी, जारी हुआ अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Kal ka Mausam : इन इलाकों में होगी बारिश के साथ बर्फबारी, जारी हुआ अलर्ट

Kal ka Mausam : सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 और 28 जनवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, 27 जनवरी को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 से 30 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में 28 व 29 जनवरी की सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में 29 से 31 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है. 29 से 31 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी.

राजस्थान में होगी बारिश, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सोमवार से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का मंगलवार को सर्वाधिक असर रहने की संभावना है. इससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने व 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है. आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने व शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है.

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर घाटी में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात भर बर्फबारी देखने को मिली. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार शाम तक अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश या बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग के अनुसार, बुधवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अगले 2 दिन होगी बारिश, इन राज्यों के लिए जारी किया गया अलर्ट

दिल्ली में बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हुई. 28 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola