Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण चलेगी तेज हवा, दिवाली में मौसम लेगा करवट! जानें कहां होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण चलेगी तेज हवा, दिवाली में मौसम लेगा करवट! जानें कहां होगी बारिश

Kolkata: Commuters cover themselves with a plastic sheet amid rainfall, in Kolkata, Saturday, Sept. 30, 2023. (PTI Photo)(PTI09_30_2023_000328B)

पूरे देश में दिवाली की धूम दिखाई देने लगी है. रोशनी के त्योहार की हर ओर तैयारी हो रही है. लेकिन जोश और उल्लास के त्योहार में मौसम एक बार फिर खलल डाल सकता है.

विज्ञापन
undefined

पूरे देश में दिवाली की धूम दिखाई देने लगी है. रोशनी के त्योहार की हर ओर तैयारी हो रही है. लेकिन जोश और उल्लास के त्योहार में मौसम एक बार फिर खलल डाल सकता है. कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है और पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर 8 नवंबर तक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है.

undefined

वहीं एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व अरब सागर से लेकर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से होकर गुजर रही है.इस कारण कई राज्यों में मौसमी हलचल बढ़ सकती है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक बीते 24 घंटों में दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई. केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

undefined

वहीं, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई. दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर से खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है. इसके अलावा मुंबई, अहमदाबाद और पुणे का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहा.

undefined

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है. लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

undefined

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, गोवा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

इधर, दिल्ली का मौसम भी आने वाले दो तीन दिनों  में करवट ले सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में हवाएं चल सकती हैं.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति में इजाफा होने से दिल्ली में प्रदूषण में  भी कमी आएगी. मौसम विभाग ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 10 नवंबर तक और आसपास के मैदानी इलाकों में 9 नवंबर को हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन