Live Updates

Weather Forecast Today Live Update : 14 जनवरी तक उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, झारखंड में 4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast today Live Update : मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं आती रहेगी, जिससे ठिठुरन बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट बनी रहेगी. तीन-चार दिनों में झारखंड का पारा करीब 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. देश के दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

यूपी में कड़ाके की ठंड

यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. गौरखपुर में दो दिनों में तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आ गई है. घने कोहरे के कारण धुंध छाया हुआ है.

मौसम विभाग ने जारी किये येलो अलर्ट

लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पहाड़ों में पारा गिरता जा रहा है. कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री डिग्री नीचे चला गया है. जबकि, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. बता दें, गुलमर्ग घाटी में सबसे ज्यादा ठंड रिकार्ड किया है. वहीं, मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं. विभाग का कहना है कि अभी बर्फबारी जारी रहेगा.

इन शहरों में चलेगी शीतलहर

मौसम का कहना है कि, अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलेगी. ठंड में भी इजाफा हो सकता है.

बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी सर्दी 

बर्फीली हवाएं समूचे उत्तर-पश्चिम भारत पर ठंड में इजाफा करेंगी. स्काईमेट वेदर के अनुसार, कड़ाके की सर्दी से लोगों का हाल बुरा रहेगा. कई इलाकों में शीतलहर भई चलेंगी. वहीं चेन्नई में हो सकती है बारिश.

महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना

महाराष्ट्र में मौसम साफ और शुष्क है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मराठवाड़ा, विदर्भ सहित मध्य महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है. मुंबई सहित कोंकण तथा गोवा में दिन और रात के तापमान सामान्य से काफी अधिक बने हुए हैं.

दिन रात दोनों समय सताएगी सर्दी

यूपी में 12 जनवरी से 15 और16 जनवरी तक ठंडी पश्चिमी हवाएं चलेंगी. जिससे प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ समेत पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. इन इलाकों में दिन में भी सर्दी और रात में भी सर्दी रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola