Live Updates

Weather Forecast today Live Update : कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, य‍हां माइनस 30 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें बिहार-झारखंड-दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast today Live Update : तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों (North india weather) के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झारखंड (Jharkhand me kaisa hai mausam) का पारा करीब 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. देश के दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

राजस्‍थान के कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्‍थान के प्रदेश के कई इलाकों में अगलो चौबीस घंटों के दौरान घने कोहरे की चेतावनी जारी की है वहीं बीते चौबीस घंटे में पिलानी 3.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री के साथ सबसे सर्द स्‍थान रहा. मौसम विभाग के अनुसार बीती (शुक्रवार) रात चुरू में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री व बीकानेर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में यह 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा

कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है. इसकी वजह से प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ कई इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं.

दिल्ली में बहुत घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर, यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी है.

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार 16-17 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कई भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोल्ड डे कंडीशन भी अगले 2 दिनों तक जारी रह सकती है तथा शीतलहर का प्रकोप भी कम से कम 16 जनवरी तक देखने को मिलेगा. बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

नोएडा में आज सुबह घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई.

बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड 

फिलहाल बिहार की एक दो जगहों को छोड़ दें, तो पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola