Weather Today: राजस्थान के इन इलाकों में तेज बारिश के आसार, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Today

Weather Update Today LIVE: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. स्काइमेट वेदर के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर नजर आ रहा है. एक ट्रफ पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी तक जा रही है. वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

राजस्थान में 23 मार्च से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, यहां होगी तेज बारिश!

राजस्थान में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद मौसम बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने के आसार है. जिसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज बारिश होने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने, ओलावृष्टि से जुड़े अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश से 8 लोगों की मृत्यु हुई है. मंत्री ने यह भी कहा कि बेमौसम बारिश के कारण विभिन्न जिलों से फसलों के नुकसान की खबर है और नुकसान का आकलन करने के बाद किसानों के बीच मुआवजा वितरित किया जाएगा.

मुंबई में बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज

मुंबई और उपनगरीय शहरों में मंगलवार को सुबह बेमौसम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई. अधिकारियों ने बताया कि जल भराव की समस्या हुई है, लेकिन लोकल ट्रेन और बसों जैसी परिवहन सेवाएं बारिश से अप्रभावित हैं. उन्होंने बताया कि ठाणे, मीरा-भायंदर और वसई-विरार जैसे उपनगरीय शहरों में भी सुबह भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का कारण पश्चिमी हवा और अरब सागर से आने वाली नमी को बताया है. आम तौर पर मुंबई में मार्च में बारिश नहीं होती है. (एजेंसी से इनपुट)

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है. राज्य के कई इलाकों में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे.

बिहार का मौसम

बिहार में अधिकतर जिलों में सोमवार को भी बारिश हुई. बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से ठंडक बढ़ती जा रही है. सोमवार को पूरे बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम है. आइएमडी के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि विभाग किसानों को लगातार अलर्ट कर रहा है. बुधवार से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है.

झारखंड में अभी होती रहेगी बारिश

झारखंड के अलग अगल हिस्सों में 26 मार्च तक बारिश के आसार है. इस संबंध में राजधानी रांची स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है.

Weather Today: राजस्थान के इन इलाकों में तेज बारिश के आसार, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola