Weather Forecast: बदलेगा दिल्ली का मौसम, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today Updates: उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड समेत कई हिस्सों में गर्मी से लोग बेहाल हैं. स्काईमेट वेदर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है. एक ट्रफ उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक जा रही है, वहीं एक और ट्रफ विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक जा रहा है. इस कारण अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम का ताजा हाल जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar. com के साथ..
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 22 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 23 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. जबकि, 24-25 मई को पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जारी की गयी है.
मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विभाग ने 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23-24 व 25 मई को हल्की बारिश की संभावना है.
धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा. अगले दो दिनों के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग राज्यों में धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है.
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में चल सकती है लू
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, मुंगेली, कोरवा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग, रायपुर में 21 मई से लू चल सकती है.
दिल्ली में होगी बारिश
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से एक बार फिर दिल्ली की आसमान पर बादल छा सकते हैं. हालांकि अभी दिल्ली में आसमान साफ है. पारा चढ़ा हुआ है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
मॉनसून की दस्तक
दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर की ओर पहुंचा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि केरल में मानसून के आने में एक जून की सामान्य तिथि से थोड़ा समय लगेगा.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए