Weather Forecast: दिल्ली में बारिश, जानिए झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates : स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली-एनसीआर, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण गुजरात में कही-कहीं बारिश के साथ आंधी चल सकती है. मौसम की ताजा अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…
बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान
‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश
जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है.
दिल्लीवासियों को ‘लू’ की स्थिति के बीच हल्की बारिश से कुछ राहत मिली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे शहर में लगातार जारी ‘लू’ जैसी स्थिति से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान जताया था. विभाग ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिन तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है.
तापमान में कोई खास ��दलाव नहीं
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं, वहीं राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर ताप लहर की स्थितियां बनी रही. पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई जबकि राज्य के बाकी मंडलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया.
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से भीषण तपिश की चपेट में हैं, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले एक-दो दिन में लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने इसकी जानकारी दी. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बादलों की आवाजाही से आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान में कुछ गिरावट होगी.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए