Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates Today: बिहार, झारखंड सहित पूरे देशभर में तापमान चरम पर पहुंच चुका है. बिहार में पारा जहां 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा चुका है, वहीं झारखंड में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिन में अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार से मैदानी इलाकों में फिर से बारिश
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल इस समय के हिसाब से सामान्य है. राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. पीतमपुरा में स्वचालित मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार से मैदानी इलाकों में फिर से बारिश होने का अनुमान है.
दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर ‘लू’ जैसी स्थिति बनी रही और सोमवार से बारिश होने से कुछ राहत मिलने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
बिहार में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार
बिहार के निवासियों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है. बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य सरकार के बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में प्रचंड लू की स्थिति रहने की संभावना है, जहां पांच जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी की तपिश से लोग परेशान है. मौसम विभाग की माने तो यूपी में तापमान और भी बढ़ेगा. बारिश होने की उम्मीद बेहद कम है. वहीं अगले दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा. जबकि जल्द ही यहां नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. जिससे बारिश होने की संभावना है.
गर्मी के कारण स्कूल बंद
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि ‘भीषण’ लू की स्थिति के मद्देनजर राज्य में अगले सप्ताह सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बच्चे स्कूल से लौटने के बाद सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं.
18-19 अप्रैल से बदलेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है जहां बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए