Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली में परा चढ़ा, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today : निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर अरब सागर और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान पर बना हुआ है. एक ट्रफ निचले स्तरों पर उत्तरी केरल से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है. इस वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. इधर दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक तापमान है. वहीं हीट वेब की वजह से ओडिशा में स्कूलों को बंद करने का फैसला सरकार की ओर से किया गया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में आज यानी मंगलवार को इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले सप्ताह में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक लू चलने की आशंका भी जताई है.

न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में आज न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली में मंगलवार को इस साल ग्रीष्मकाल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में आज बूंदाबांदी की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जबकि दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ओडिशा में तापमान में वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 16 अप्रैल तक पूरे ओडिशा में तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है. विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल तक राज्य के कई स्थानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि आंधी-तूफान की गतिविधियों में कमी आने की वजह से अगले दो तीन दिन तक कुछ स्थानों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. बहरहाल, आईएमडी ने राज्य के दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola