Live Updates

Weather Forecast : दिल्ली में 2 डिग्री गिरा पारा, डल झील में जमी बर्फ, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast today Live Update : दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में जारी रहेगा शीत लहर का प्रकोप. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों (North india weather) में अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. झारखंड में ठंड एक बाार फिर बढ़ गई है. पारा 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का कहर

पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को भी भयंकर शीत लहर का कहर जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान सामान्य से कम से कम तीन डिग्री कम क्रमश: 3.1, 3.7 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यूपी में गलन भरी ठंड से दो दिन बाद राहत के आसार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके बृहस्पतिवार को जबरदस्त ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में रहे. लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाके सुबह घने कोहरे की आगोश में रहे और गलन की वजह से चुभन भरी सर्दी महसूस की गयी. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकली, मगर ठिठुरन भरी सर्दी से कोई राहत नहीं मिली. मौसम केंद्र के मुताबिक, अभी मौसम के ऐसे तल्ख मिजाज एक-दो दिन और बने रह सकते हैं. इस दौरान गलन और ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहेगी.

श्रीनगर : पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रही रात

मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर में बीती रात पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है. श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था.

कश्मीर : डल झील में जमी बर्फ

कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने लगा है. शहर की कई सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है.

दिल्ली में भीषण ठंड, शीतलहर जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है. न्यूनतम तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण दिल्ली में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजधानी में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. यदि तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे गिर जाता है तो भीषण शीत लहर घोषित कर दी जाती है.

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भयंकर सर्दी 

दिल्ली, पंजाब और हरियाण में भयंकर सर्दी पड़ रही है. पंजाब और हरियाणा में तो सर्दी के साथ शीतलहर भी कहर बनकर टूट रहा है. हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है. अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान सामान्य से कम से कम तीन डिग्री दर्ज किये गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola