Live Updates

Weather Forecast : यूपी-झारखंड-बिहार में होगी भारी बारिश, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Workers cover themselves with plastic sheets as they walk on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000263A)

Weather Forecast LIVE Updates, 5 August,Monsoon 2021 : देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून सक्रिय है और बारिश का दौर जारी है. मौसम की हर जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

यहां होगी बारिश 

मौसम विभाग की मानें तो बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, शेष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्वी भारत, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार क��� हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश

यूपी के कई जिलों में सात और आठ अगस्‍त को भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो दोनों दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भी आज उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और अल्मोड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार आज दिल्ली, पंजाब हरियाणा में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं मध्य भारत में मूसलाधार होगी.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

अगले कुछ घंटों में यहां होगी बारिश 

अगले कुछ घंटों में दिल्ली के मॉडल टाउन हरियाणा के करनाल, असंध, पानीपत, जींद और यूपी के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, शामली, कांधला में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola