Live Updates

Weather Forecast: इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-UP सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: People covering themselves to protect from rain walk on a road, near India Gate in New Delhi, Monday, May 29, 2023. (PTI Photo) (PTI05_29_2023_000184A)

Weather Forecast Updates: दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में रविवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा का अनुमान जताया है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा पंजाब और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम की ताजा जानकारी के लिए बने रहे प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ..

विज्ञापन

यहां धूलभरी आंधी चलने की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार,मंगलवार को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर धूलभरी आंधी और छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की बारिश और हिमपात देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में चार जून तक ‘लू’ की संभावना नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने कहा है कि चार जून तक राजधानी में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है.

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

अगले 3 घंटों में रांची और आसपास के इलाकों के साथ गुमला, हजारीबाग, खूंटी में सतही हवा (हवा की गति: 40-50) एवं हल्की से मध्यम गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है.

यहां होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली

दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने तेज हवा चलने और बिजली कड़कने की संभावना व्यक्त की है. इलाके में बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 29 और 30 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना है.

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित इसके आसपास के इलाके में हल्की बारिश शुरू हो गयी है. इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola