Video: दिल्ली में शीतलहर, झारखंड में बारिश, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Video: दिल्ली में शीतलहर, झारखंड में बारिश, जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से दिल्ली का भी बुरा हाल है. सर्दी के साथ कोहरे ने आम लोगों का जीवन बेपटरी कर दिया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. यह इस सर्दी का सबसे कम तापमान है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से दिल्ली का भी बुरा हाल है. सर्दी के साथ कोहरे ने आम लोगों का जीवन बेपटरी कर दिया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. यह इस सर्दी का सबसे कम तापमान है. वहीं शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया हुआ है. दिल्ली में मौसम विभाग ने कहा कि शहर में 20 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है. दिल्ली के साथ-साथ झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग 15 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद राज्य के कई जिलों में बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग की मानें प्रदेश में 17 और 18 जनवरी को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola