त्योहारों में पड़ सकता है खलल! इन राज्यों में बारिश की संभावना, 'चक्रवात काल'को लेकर अलर्ट है प्रशासन
Birbhum: Commuters move through a waterlogged road during rainfall, in Birbhum district, Saturday, Sept. 30, 2023. (PTI Photo)(PTI09_30_2023_000366B)
Weather Forecast: अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है.
Weather Updates: देश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि 10 अक्टूबर तक अन्य हिस्सों से भी मानसून की वापसी हो जाएगी. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे और अलीबाग से होकर गुजर रही है. अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं.
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. तमिलनाडु, केरल सहित देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ अच्छी बारिश हो सकती है.
‘चक्रवात काल को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन
देश से मानसून करीब-करीब लौट चुका है. इस बीच एक संभावना बन रही है कि आने वाले त्योहार के मौके पर मौसम का मिजाज बदल सकता है. दरअसल, अक्टूबर और नवंबर के महीनों को ओडिशा में ‘चक्रवात काल’ माना जाता है, ऐसे में ओडिशा सरकार ने संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव पीके जेना ने एक हाई लेबल मीटिंग की है. बैठक में उन्होंने जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के सचिवों को 10 अक्टूबर से 45 दिन के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार
इधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को थोड़ा सुधार हुआ और यह मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है. बता दें, इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दो दिन तक वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Sikkim Flood: सिक्किम में बाढ़ से अबतक 33 लोगों की मौत, 105 लोग लापता, जारी है तलाश अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










