Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, ठंड के बीच बारिश, जानें अपने राज्य का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Dec 2023 8:42 PM
Mausam News Updates: जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जिलों का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है. वहीं बेमौसम बरसात ने परेशानी को और बढ़ा दिया है. पहाड़ों पर बीते कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है.

जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जिलों का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है. वहीं बेमौसम बरसात ने परेशानी को और बढ़ा दिया है. पहाड़ों पर बीते कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में भीषण सर्दी पड़ रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में मौसम के तेवर और तल्ख होंगे.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आने वाले एक दो दिनों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

कई राज्यों में ठंड के कारण घना कोहरा छाए रहेगा. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्से, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है.

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में बीते 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. विभाग के मुताबिक भीलवाड़ा, वनस्थली, जोधपुर और फलोदी में हल्की बारिश दर्ज की गई. अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं राजस्थान के आसमान पर बादल छाए हुए हैं मौसम विभाग का कहना है कि बादल साफ होने के साथ ही अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर से दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

उत्तर प्रदेश में 24 और 25 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों घने कोहरे की संभावना है. पश्चिमी यूपी में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. फिलहाल 28 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंडी हवा चल रही है. वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है. शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. दिल्ली में एक्यूआई 447 दर्ज किया गया.

झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क रहेगा. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा है कि आने वाले पांच से सात दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में कोहरा रह सकता है. इसके अलावा आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे. जिसके कारण तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है. 23 दिसंबर के बाद राजधानी रांची के तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने क्रिसमस के दिन कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है.
Also Read: आतंकियों के लिए जम्मू -कश्मीर के घने जंगल बन गये हैं सुरक्षित पनाहगाह!
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, 8.6 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










