पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Feb 2026 7:16 AM
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5–6 फरवरी और 9–11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है. जानें और किन राज्यों का मौसम रहने वाला है खराब.
Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 फरवरी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में सुबह और रात के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 7 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में भी कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. इसके बाद कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी.विभाग के अनुसार, 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती हे. 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है.
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम कार्यालय ने शुक्रवार और शनिवार को हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. 6 फरवरी को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. राज्य के चंबा, लाहौल और स्पीति जिलों के कुछ अलग-थलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. शुक्रवार के बाद आठ फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और नौ फरवरी से एक बार फिर बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है.
झारखंड में गिरेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल सकता है. राज्य के लगभग सभी जिलों में ठंडी हवा चलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें : 6-9 और 10 फरवरी को बारिश की चेतावनी, जमेगा घना कोहरा, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर
9 से 11 फरवरी के दौरान यहां होगी बारिश
9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग से लेकर कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारीकी संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










