तीन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, आया अलर्ट

Updated at : 11 Feb 2026 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Western Disturbance Alert

पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट (Photo: PTI)

Weather Forecast: अगले 5–6 दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेंगे. मौसम विभाग ने छह राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है. जानें विभाग की ओर से क्या अलर्ट जारी किया गया.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है. सुबह हल्की ठंड लगती है, लेकिन दोपहर में धूप निकलते ही मौसम गर्म हो जाता है. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में फिर से मौसम बदल सकता है.

विभाग के अनुसार, 13 और 16–17 फरवरी को तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं.  इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने के आसार हैं.

दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 10 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है. 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

मौसम विभाग का अलर्ट

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ का ट्रिपल अटैक, 10 से 17 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम

राजस्थान में तापमान बढ़ने का अनुमान

राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही राज्य के अधिकतर भागों में आगामी चार से पांच दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

कश्मीर में बारिश का अनुमान

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई. घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola