Watch Video : छत्तीसगढ़ की नदी में अजीब नाव, रस्सी टूटी तो गई जान, डरावना वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन

जशपुर जिले की नदी में चलती नाव. फोटो: प्रभात खबर

Watch Video : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का मनोरा विकास खंड का एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है. वीडियो बहुत ही डरावना है.

विज्ञापन

Watch Video : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का एक वीडियो सामने आया है. मनोरा विकास खंड के अलोरी ग्राम पंचायत का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें लोगों को पुल के अभाव में रस्सी के सहारे अजीबोगरीब नाव पर सवार होकर जोखिम भरा सफर करते देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नाव नदी में चल रही है. यह ट्रक के टायर के ट्यूब के ऊपर बांस डालकर बनाई गई है. इसके सहारे लोग नदी पार कर रह हैं. आप भी देखें ये डरावना वीडियो.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्रामीण लम्बे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. पुल के अभाव में नदी के दोनों किनारों पर मोटी रस्सी के सहारे नाव चलाई जाती है. ट्रक के पहियों की ट्यूब के ऊपर बांस बांध कर नाव तैयार की जाती है. इसमें अधिकतम पांच लोगों को सवार किया जाता है. रस्सी के सहारे बेहद जोखिम भरा सफर लोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप होगा अपने घर में, बंदर ने नाग को पकड़कर गले में लपेटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola