Watch Video : बेटी को विदा करते वक्त रो पड़े कुमार विश्वास, नहीं रोक पाए आंसू
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Mar 2025 7:46 AM
नामी कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास
Watch Video : नामी कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास की बेटी की शादी का वीडियो सामने आया है. इसे उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखें वीडियो
Watch Video: नामी कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में संपन्न हुई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो को खुद कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखकर वे बहुत खुश हैं. वीडियो के शुरूआत में वे डांस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद जैसे–जैसे शादी की रस्मे आगे बढ़ती है, उनकी आंखें नम होती जाती है. अंत वे बेटी की विदाई के पहले अपने आंसू नहीं रोक पाते. वीडियो में परिवार विदाई के वक्त रोता हु आ नजर आया. देखें वीडियो
कुमार विश्वास ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-
“हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥”
पीएम मोदी खुद पहुंचे आशीर्वाद देने
कुमार विश्वास की बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने के लिए खुद पीएम मोदी भी पहुंचे थे. इनके अलावा धर्म और खेल जगत से कई बड़े चेहरे देर तक मौजूद रहे. राजनीति जगत के तमाम दिग्गजों की भी उपस्थिति नजर आई. विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी पिछले दिनों तक उदयपुर के लीला पैलेस में हुई. कुछ दिनों से यह शादी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही थी. लीला पैलेस में इस साल की यह पहली सेलिब्रिटी वेडिंग होन वाली थी इसलिए लोगों का ध्यान इसपर ज्यादा था.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
तीन दिवसीय इस समारोह में पहले दिन सागर भाटिया जबकि दूसरे दिन सोनू निगम ने लगभग तीन घंटे तक प्रस्तुति दी. तीसरे दिन प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर नजर आए. उन्होंने भी अपने गीत से वर-वधू को आशीर्वाद दिया. पूरे कार्यक्रम के मेहमानों के लिए विविध प्रकार के व्यंजनों की जिम्मेदारी विश्वप्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर ने संभाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










