Watch Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया को मधुमक्खी ने मारा डंक, दर्द से कराहने लगे, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia stung by a bee

Watch Video : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टेशन पर लोगों से मिल रहे थे, तभी एक मधुमक्खी ने उनकी अंगुली पर डंक मार दिया. मंच पर पहुंचने के बाद वे दर्द से कराहते नजर आए. उनकी अंगुली का प्राथमिक उपचार किया गया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

विज्ञापन

Watch Video : मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह के दौरान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शेयर किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अचानक मधुमक्खी ने अंगुली में काट लिया, जिससे वे असहज हो गए. देखें वीडियो

विज्ञापन

मधुमक्खी ने सिंधिया की अंगुली पर डंक मार दिया

न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद लोगों से मिल रहे थे, तभी संभवतः एक मधुमक्खी ने उनकी अंगुली पर डंक मार दिया. मंच पर पहुंचने के बाद वे दर्द से कराहते नजर आए. वे अपनी अंगुली को पकड़ते दिखे. उनके सहयोगियों ने तुरंत एम्बुलेंस से डॉक्टरों को बुलाया. कुछ ही मिनटों में डॉक्टर मंच पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया.

यह पूरा वाकया वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में जब पत्रकारों ने उनका हालचाल पूछा तो सिंधिया ने मुस्कराते हुए कहा, “हां, अब मैं ठीक हूं.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola