Visa for Hajj: हज पर जाना होगा और आसान, '48 घंटे के अंदर मिलेगा वीजा', उमराह के लिए होगी विशेष छूट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Dec 2023 5:37 PM

विज्ञापन

भारतीय नागरिक व्यवसाय, पर्यटन और उमरा वीजा पर उमराह करने के लिए आसानी से सऊदी की यात्रा कर सकते हैं. मंत्री अल-रबिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि पश्चिम या मध्य पूर्व की यात्रा करने वाले भारतीय अब टिकट जारी करने की प्रक्रिया में ही 96 घंटे का स्टॉप ओवर वीजा हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

सऊदी अरब हज पर जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी सरकार राहत के कई उपाय करने की योजना बना रही है. इसी में से एक है 48 घंटे के भीतर वीजा जारी करना और 96 घंटे का स्टॉप ओवर वीजा. सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने आज यानी बुधवार को यह जानकारी दी है. अल-रबिया ने कहा है कि  विशेष रूप से भारतीय हज यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव देने के लिए यह पहल की गई हैं. अल-रबिया ने कहा कि इससे विशेष रूप से उन महिला श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचेगा जो अकेले इस तीर्थयात्रा पर जाना चाहती हैं.

96 घंटे का स्टॉप ओवर वीजा
भारतीय नागरिक व्यवसाय, पर्यटन और उमराह वीजा पर उमरा करने के लिए आसानी से सऊदी की यात्रा कर सकते हैं. मंत्री अल-रबिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि पश्चिम या मध्य पूर्व की यात्रा करने वाले भारतीय अब टिकट जारी करने की प्रक्रिया में ही 96 घंटे का स्टॉप ओवर वीजा हासिल कर सकते हैं. स्टॉप ओवर वीजा के तहत सऊदी में भारतीय नागरिकों को उमराह करने और सऊदी अरब के किसी भी शहर में घूमने की इजाजत रहेगी. इस विशेषाधिकार के तहत 90 दिनों के लिए वैध उमराह वीजा धारक भारतीय लोगों को सऊदी के किसी भी शहर में जाने की इजाजत मिलेगी.

बढ़ रहे हैं भारत से सऊदी जानेवाले उमराह तीर्थयात्री
इसी कड़ी में सऊदी अरब के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि उमराह के लिए वीजा को 90 दिनों तक बढ़ाने और चार-दिवसीय पारगमन वीजा की शुरुआत जैसे नए कदम भारतीय तीर्थयात्रियों की बढ़ती आमद को समायोजित करने के लिए तैयार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देकर और एक सुरक्षित के साथ-साथ अधिक अपनेपन का वातावरण बनाने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि भारत के दौरे पर आए अल-रबिया ने मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की थी.

दोनों देशों के रिश्तों में आएगी मजबूती
अल रबिया ने कहा कि भारत से उमराह तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. 2023 में यह आंकड़ा 1.2 मिलियन से अधिक हो गया है. उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आएगी. इसके अलावा अल रबिया ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों के विकल्पों को बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत में तीन नए वीजा केंद्र भी खोले जाएंगे. गौरतलब है कि दुनिया भर से लाखों मुसलमान हज के साथ-साथ इस्लामी तीर्थयात्रा उमरा करने के लिए हर साल मक्का जाते हैं.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Cyclone Michaung: मिचौंग तूफान और होगा कमजोर, इन राज्यों में हो रही भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola