Viral Video : हाय रे बेरोजगारी! पत्नी ने पति को बीच सड़क पर पीटा

Viral Video : नहीं कमाने पर पत्नी अपने पति को यह सजा देगी, किसी ने सोचा भी नहीं होगा. देखें बेरोजगार युवक को क्यों मार रही है उसकी पत्नी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला अपने पति की बीच सड़क पर पिटाई करती दिख रही है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से नाराज थी क्योंकि वह बेराजगार था, यानी वह कमाई नहीं करता था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. पति चुपचाप मार खाता…यही नहीं ताने सुनता रहा. वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने महिला को रोकने की कोशिश नहीं की. इस पूरे वाकया का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कई यूजर्स इस वीडियो को देखकर गुस्से में हैं. देखें वायरल वीडियो.
A disturbing video shows a wife publicly Slapping her husband just because he isn’t earning
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 8, 2025
pic.twitter.com/UqEJ7xITbW
वायरल वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकड़कर जोर-जोर से चिल्लाती दिख रही है. वह पति को लगातार थप्पड़ मारती है, जबकि वह उसका हाथ पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश करता है. महिला का आरोप है कि उसका पति कुछ कमाता नहीं…वह उसी के पैसों पर जीता है. वीडियो में यह सब खुलेआम सड़क पर होता नजर आ रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “यह एक परेशान करने वाला वीडियो है, जिसमें पत्नी अपने पति को कमाई न करने पर सार्वजनिक रूप से मार रही है.”
यह भी पढ़ें : PM Modi Varanasi Visit : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम मोदी सख्त, वाराणसी पहुंचते ही अधिकारियों की लगाई क्लास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए