Viral Video: बिना जिम गए लड़के ने बनाए 6 पैक एब्स, जुगाड़ देख दंग रह जाएंगे आप!

Viral Video: बिना जिम और डाइट के लड़के ने जुगाड़ से बनाए फर्जी 6 पैक एब्स, वीडियो ने मचाया धमाल. तारों की जाली से पेट दबाकर बनाया गया एब्स वाला लुक, देखकर लोग बोले – जिम बंद कर दो!
Viral Video: अच्छी बॉडी और 6 पैक एब्स बनाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन एक लड़के ने बिना जिम जाए और बिना डाइटिंग के ही ऐसा कारनामा कर दिखाया कि लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का अपनी “निंजा टेक्निक” से 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करता नजर आ रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के का पेट बाहर निकला हुआ है, लेकिन उसका दोस्त उसके पेट पर तारों से बनी एक जाली कस देता है, जिससे पेट दबकर अंदर चला जाता है और एब्स जैसी शेप दिखने लगती है. इस अनोखे जुगाड़ से पेट पर बिल्कुल रियल जैसे 6 पैक नजर आते हैं.
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @_noughty_nehu से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक ने लिखा, “पूरा जिम समाज डरा हुआ है”, तो दूसरे ने कहा, “आज से जिम जाना बंद.” वहीं किसी ने इसे “टेक्नोलॉजिया का चमत्कार” बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










