मोबाइल चोरी पड़ गया भारी, ट्रेन से लटकाकर लोगों ने दी ऐसी सजा, देख उड़ जाएंगे आपके होश
Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Apr 2025 6:53 PM

Viral Video: एक व्यक्ति का चलती ट्रेन के बाहर लटकते हुए वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति एक चोर है, जिसे चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे यह सजा दी गई. आप भी देखिए इस हैरान कर देने वाले वायरल वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन की खिड़की के बाहर लटक रहा है. जिसे एक आदमी ने हाथों से पकड़कर रखा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के भागलपुर का है और ट्रेन से लटका हुआ व्यक्ति एक चोर है. इसने ट्रेन के बाहर से ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर एक व्यक्ति को मोबाइल चुराने की कोशिश की थी. लेकिन आदमी ने उसे देख लिया और उसका हाथ कसकर पकड़ लिया. इस दौरान ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली. लेकिन फिर भी व्यक्ति ने चोर को छोड़ा नहीं.
Normal scene in Biharpic.twitter.com/mZyf3V8hGL
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DRnimoyadav) April 9, 2025
वह उसे इसी तरह से पकड़कर 1 किलोमीटर दूर तक ट्रेन से लटका कर ले गया. इस पूरे दौरान ट्रेन से लटका हुआ चोर व्यक्ति से रोते हुए माफी मांगता रहता है. लेकिन व्यक्ति उसे माफ नहीं करता है. उल्टा, खिड़की से बाहर हाथ निकालकर उस पर हाथ उठाने लगता है. यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है, लेकिन जब ट्रेन दूसरे स्टेशन पर पहुंचती है तो स्टेशन पर मौजूद लोग चोर को छुड़ा लेते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Drnimoyadav ने पोस्ट किया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: पत्नी के बॉयफ्रेंड को देख भड़का पति, तोड़ दिया मंगलसूत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए