Viral Video: झुंड छूट जाए पर नींद न टूटे, इस भेड़ को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन वीडियो वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता. ऐसा ही एक भेड़ का वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक भेड़ झुंड से अलग होकर गहरी नींद में सो कई है और जब वो उठती है तो झुंड के बाकी साथी काफी आगे निकल गए.

विज्ञापन

Viral Video: इंसानों की तरह जानवर भी अजीबो-गरीब हरकत करते रहते हैं. जिसे देखकर हंसी रोके नहीं रुकती. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बड़े से मैदान में एक भेड़ मजे से सो रहा है. उससे आस-पास कोई नहीं है. इसी दौरान कई भेड़ों का झुंड दूर जाता दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि वो भेड़ आने के समय अकेला नहीं था, उसके साथ पूरा झुंड था, लेकिन लौटते वक्त भेड़ को अचानक से गहरी नींद आने लगी और वो वहीं सो गया. पूरा झुंड आगे निकल गया, और दूर होता चला गया. वीडियो में दिख रहा है कि उसका मालिक एक डंडे के सहारे उसे नींद से जगाने की कोशिश कर रहा है. कुछ देर बाद भेड़ उठ जाता है और अपने आपको अकेला देख चौंक कर इधर-उधर देखता है फिर एक दिशा में तेजी से भागने लगता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. इसे अब तक साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है.वीडियो से पता चल रहा है कि इंसानों के अलावा जानवरों को भी नींद कितनी प्यारी है. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘काश मैं भी ऐसी नींद सो पाता.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘मेरी बकरियों के साथ कभी-कभी ऐसा होता है. एक बकरी झपकी ले रही होती है, अचानक जाग जाती है और आस-पास कोई नहीं होता. वह बकरी बहुत परेशान हो जाती है और मुझे ढूंढ़ने आती है ताकि मैं उसे वापस झुंड में ले जा सकूं.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola