Viral Video: पिकनिक की मस्ती बन गई चीख-पुकार, जंगल में लड़कों पर विशाल अजगर ने किया हमला, दिल दहला देगा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
viral Video Snake

viral Video Snake

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पिकनिक की मस्ती चीख पुकार में बदल गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @BhanuNand के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है नदी किनारे कुछ लड़के नहाने गए हैं. वे नदी के किनारे बैठे हैं… बात कर रहे हैं. इसी दौरान एक बड़ा सा अजगर एक लड़के पर हमला कर देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो आपको भी खौफजदा कर सकता है. अजगर काफी बड़ा है. अगर थोड़ी सी भी देर होती है कोई न कोई लड़का अजगर की कुंडली में जकड़ लिया जाता.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़के शायद पिकनिक मनाने और मस्ती करने जंगल आए हुए हैं. नदी के किनारे एक साफ जगह पर वो नहाने का प्लान बना रहे हैं. कुछ लड़के पानी में नहाते भी नजर आ रहे हैं. इसी दौरान अजगर सांप एक लड़के की पीठ पर हमला कर देता है. अजगर को देखकर लड़कों में चीख पुकार मच जाती है. सिर पर पैर रखकर सभी भागते हैं.

पिकनिक की मस्ती बन गई चीख-पुकार

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पिकनिक की मस्ती चीख पुकार में बदल गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @BhanuNand के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो महज 10 सेकंड का है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘अब यह भाई कभी जंगलों में नहाने नहीं जाएंगे, इनकी जंगलों में रील बनाने की एक बीमारी खत्म हो गई.’

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को देख कर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट किया है ‘जिंदा निगल जाएगा, हर जगह इंसान कम से कम जंगल तो जानवरों के लिए छोड़ दो…’ वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘भाई उसका इलाका है, क्यों जाते हो ? सबकी अपनी अपनी प्राइवेसी होती है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अजगर अगर पकड़ लेता तब तो लेने के देने पड़ सकते थे. पहला वार ख़ाली गया तो दौड़ाकर पकड़ने की औक़ात अजगर की नहीं होती,हां मगरमच्छ पीछा करता है लेकिन मनुष्य उससे ज्यादा तेज दौड़ लेता है. इस जगह पर बाघ या तेंदुआ होता तो एक की जान तो जानी ही थी.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola