Viral Video: नन्हे हाथी और पति-पत्नी के बीच फोटो खिंचवाने की जंग, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video naughty baby elephant to play with husband wife to click photos
Viral Video naughty baby elephant to play with husband wife to click photos

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें हाथी को फोटो खिंचवाने के लिए चिड़ियाघर घूमने आए पति-पत्नी के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है. देखिए इस मजेदार वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पति-पत्नी जमीन पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं. तभी एक छोटा सा हाथी का बच्चा उनके पास आता है और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तरह-तरह की अनोखी हरकतें करने लगता है.

वीडियो देखकर लग रहा है कि पति-पत्नी चिड़ियाघर आए हुए हैं. दोनों जमीन पर बैठे हुए हैं और फोटो खींच रहे हैं. तभी एक छोटा सा हाथी उनके पास आता है. उसने एक प्यारा सैलून स्टाइल बना रखा है. बचपन में मां जैसे अपने बच्चों का बाल चेहरे के सामने गिराकर हेयर स्टाइल बनाती है, ठीक वैसा ही. हाथी पहले रुककर उन्हें देखता है कि वे कैसे फोटो खिंचवा रहे हैं. पति-पत्नी तरह-तरह के पोज और फनी चेहरे बनाकर फोटो ले रहे थे. छोटे हाथी को यह बहुत ही रोचक लगता है. वह चुपके-चुपके उनके पीछे चला जाता है और पहले अपनी सूंड दोनों के बीच में डालता है.

नन्हे हाथी को देख दोनों हंसने लगते हैं. हाथी भी उन्हें देख काफी खुश लगता है. वह फोटो खिंचवाने के लिए व्यक्ति की पीठ पर चढ़ने लगता है. व्यक्ति उसे बार-बार हटाता है पर हाथी मानने का नाम नहीं लेता है. वह बार-बार उनकी पीठ पर अपने दो पैर रख देता है और अपनी सूंड हवा में उठाता है. यह देख वहां मौजूद सभी लोगों को खूब हंसते है. एक-दो बार हाथी व्यक्ति की टोपी गिराकर उसके सिर पर सूंड से सहलाता भी है. अंत में व्यक्ति हार मान जाता है और उसके साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाता है.

यह भी पढ़े: Viral Video: नीला ड्रम देखकर कांप गई दूल्हे की आत्मा, शादी में दुल्हन की सहेलियों का अनोखा तोहफा

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola