Viral Video: बीबी के बर्तन धुलवाने से हैं परेशान तो जुगाड़ू बर्तन कर सकता है काम आसान, देखें वीडियो
Published by : Neha Kumari Updated At : 31 May 2025 1:30 PM

Viral Video: व्यक्ति को बर्तन धोने में आलस आता था, तो उसने एक अनोखा जुगाड़ निकाला, जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि वह एक ही बर्तन में घर का सारा खाना बना लेता है, जिससे उसे ज्यादा बर्तन नहीं धोना पड़ता है. देखिए इस वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बड़े ही अनोखे अंदाज में खाना बना रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ने कड़ाही की तरह दिखने वाला एक बर्तन लिया है. वह उसे चूल्हे पर चढ़ाता है और सब्जी बनाने लगता है. आप सोच रहे होंगे इसमें अनोखा क्या है? तो आपको बता दें कि व्यक्ति ने खाना बनाने के लिए जो बर्तन लिया है, वह खुद में ही बेहद अनोखा है.
बर्तन के बीच में दीवार जैसा एक परत बना हुआ है, जिससे बर्तन दो भागों में बंट गया है. व्यक्ति बर्तन के एक तरफ फ्राइड राइस बनाता है और दूसरी तरफ सब्जी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति पहले बर्तन के दोनों साइड में मसाला डालता है और उसे भूनता है. फिर वह एक साइड के भुने हुए मसालों में सब्जियां डालता है और दूसरी में चावल. बर्तन में दोनों खाना अच्छे से पकता है. जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने यह अनोखा बर्तन खास कोरियन हॉटपॉट बर्तन को देखकर बनवाया है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति को खाना बनाने के बाद बर्तन धोने में बहुत आलस आता था. इसलिए उसने ऐसा जुगाड़ निकाला है. व्यक्ति का कहना है कि अब उसे पहले से बहुत कम बर्तन धोना पड़ता है. एक ही बर्तन में घर का सारा खाना बन जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को वायरल किया गया.
यह टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए 😹😂 pic.twitter.com/Vw96Ry4xt2
— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 30, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: मेकअप हटाओ! लड़की से एयरपोर्ट पर स्टाफ ने धुलवाया चेहरा, वजह कर देगी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए