मेकअप हटाओ! लड़की से एयरपोर्ट पर स्टाफ ने धुलवाया चेहरा, वजह कर देगी हैरान
Published by : Neha Kumari Updated At : 31 May 2025 11:52 AM

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एयरपोर्ट स्टाफ पर चिल्लाते हुए सबके सामने खड़ी होकर अपना मेकअप हटा रही है. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.
Viral Video: सजना-संवरना हर महिला को बेहद पसंद होता है. मेकअप उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है. लेकिन क्या हो जब आपके मेकअप के कारण लोग आपको पहचान ही न पाएं? ऐसी ही एक घटना चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर एक महिला के साथ हुई. इसका वीडियो सामने आया है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला अपनी फ्लाइट के समय के अनुसार एयरपोर्ट पहुंची. महिला ने सफेद और लाल रंग के कपड़े पहन रखे हैं और ग्लैमरस मेकअप किया हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. वह सभी यात्रियों के साथ लाइन में खड़ी होकर सिक्योरिटी चेकअप के लिए जाती है. एयरपोर्ट स्टाफ एक-एक करके सभी का पासपोर्ट चेक करते हैं, साथ ही अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करते हैं. जब महिला की बारी आई, तो वह सभी की तरह स्टाफ के पास गई और अपना पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज उन्हें जांच के लिए दिया. लेकिन हैरानी तो तब हुई जब स्टाफ ने उन्हें देखकर कहा कि उनका चेहरा पासपोर्ट पर लगे फोटो से मेल नहीं खा रहा है. महिला उन्हें समझाती है कि यह उसकी ही तस्वीर है, पर स्टाफ मानने के लिए तैयार नहीं होता है, जिसके कारण दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है.
वह बताती है कि यह फोटो बिना मेकअप के है, इसलिए शायद चेहरा थोड़ा अलग दिख रहा है. फिर क्या था, स्टाफ उसे सबसे सामने मेकअप हटाने को बोलते हैं. महिला पहले तो बहुत गुस्साती है, लेकिन कोई और रास्ता न होने के कारण मान जाती है. वह फेस वाइप का इस्तेमाल कर चिल्लाते हुए मेकअप हटाने लगती है. मेकअप हटने के बाद महिला का चेहरा एकदम अलग ही लगने लगा. मेकअप के साथ जिन्होंने उन्हें देखा है, वह शायद ही बिना मेकअप के उन्हें पहचान पाए. आखिरकार महिला का चेहरा पासपोर्ट पर लगे फोटो से मेल खाता है और स्टाफ उन्हें जाने देते हैं.
यब भी पढ़े: Viral Video : जयमाल के दौरान दूल्हे ने कर दिया ये काम, दुल्हन हो गई शर्म से पानी–पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए