Viral Video: बोतल से पानी पीते हुए सांप का वीडियो हुआ वायरल!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का बोतल से पानी पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उसे इंसानों की तरह बोतल से पानी पीते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं. देखें वीडियो.
Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप इंसानों की तरह बोतल से पानी पीता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप बीच सड़क पर अपने शरीर को हवा में उठाए खड़ा है. उसके सामने एक व्यक्ति खड़ा है, जो बोतल से उसे पानी पिला रहा है. हैरानी की बात यह है कि व्यक्ति को जरा भी डर नहीं है कि सांप उसे काट सकता है. उसके चेहरे पर डर का नामोनिशान तक नहीं है. वहीं, सांप भी उसे देखकर शांत दिखाई दे रहा है, मानो वह उस व्यक्ति को बरसों से जानता हो.
सांप धीरे-धीरे अपना सिर उठाता है और पानी की बोतल की ओर देखता है. व्यक्ति यह समझ जाता है कि सांप को प्यास लगी है और वह अपने हाथों से बोतल से उसे पानी पिलाने लगता है.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और व्यक्ति व सांप की इस अनोखी दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.
Unbelievable! pic.twitter.com/1pgcGhRStY
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 30, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: बीबी के बर्तन धुलवाने से हैं परेशान तो जुगाड़ू बर्तन कर सकता है काम आसान, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए