Viral Video: बंदे के दिमाग को देखकर हो जाएंगे दंग, जुगाड़ से बना दिया कॉफी मशीन, वायरल हो रहा वीडियो

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर प्रेशर कुकर को कॉफी मशीन बना दिया है.  

विज्ञापन

Viral Video: देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ लगाने वाले लोग हैं. इनकी जुगाड़ के आगे बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी भी फीकी पड़ जाती है. ऐसा ही एक देसी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देखकर इस बंदे के दिमाग को सलाम कर रहे हैं. एक जुगाड़ु बंदे ने प्रेशर कुकर को कॉफी मशीन बना दिया. सबसे बड़ी बात की कुकर मशीनों वाली काफी भी बना रहा है.

बंदे ने लगाया कमाल का जुगाड़

वीडियो में दिख रहा है कि इस बंदे में कुकर के ढक्कन में मौजूद सेफ्टी वॉल्व में कुछ छेड़छाड़ कर उसमें एक धातु की पाइप जोड़ दिया है. पाइप का दूसरा सिरा कॉफी से भरे जग में जा रहा है. कुकर गैस के ऊपर रखा हुआ है. वीडियो में दिख रहा है जैसे-जैसे कुकर गर्म हो रहा है उसका प्रेशर पाइप के जरिए जग में जा रहा है, इससे जग में रखे कॉपी में उफान आ रहा है, जैसा एक्स्प्रेसो कॉफी में होता है.  

वायरल हो रहा वीडियो

प्रेशर कुकर से कॉफी बनाने के जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों ने वीडियो को देखकर इसे लाइक किया है,कई लोगों ने कमेंट भी किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ashukumarbth001 के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स प्रेशर कुकर से मजेदार मशीन वाली कॉफी बना रहा है.

लोगों ने किया लाइक और कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया में बहुत ले लोगों ने पसंद किया है. वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और इसपर लाइक-कमेंट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह टेक्नोलॉजी बिहार से बाहर नहीं जानी चाहिए. वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट में कहा ‘बिहार हैं हम पैसा बचाना अच्छे से जानते हैं’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘पूरा कॉफी मशीन समाज डरा हुआ है.’ एक यूजर ने लिखा ‘कॉफी मशीन गलत कुकर मशीन’. कई यूजर्स ने हंसता हुआ इमोजी भी पोस्ट किया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola