Viral Video : मार खाने के बाद आईआईटी बाबा ने किया तांडव डांस

Updated:
विज्ञापन
IIT baba tandav dance
आईआईटी बाबा का तांडव डांस

Viral Video : टीवी शो में पिटाई खाने के बाद आईआईटी बाबा उर्फ ​​अभय सिंह का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वे डांस करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video : आईआईटी बाबा उर्फ ​​अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टीवी शो के दौरान उन पर हमला करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और क्लिप सामने आया है. इसपर एक्स यूजर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में वह ‘तांडव डांस’ करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर ऑनलाइन यूजर मिली–जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. देखें वीडियो

आईआईटी बाबा के साथ मारपीट

आईआईटी बाबा को एक मीडिया हाउस ने इंटरव्यू के लिए बुलाया था, लेकिन मामला तब चौंकाने वाला हो गया जब कुछ लोग उनके साथ बदसलूकी करने लगे. बाद में उन पर हमला कर दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. मारपीट के बाद अभय सिंह ने नोएडा सेक्टर 162 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

आईआईटी बाबा का ‘तांडव डांस’

हमले का वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद एक और क्लिप में आईआईटी बाबा बंद कमरे में नाचते हुए दिख रहे हैं. काली धोती और कई मालाएं पहने हुए वे वीडियो में नजर आ रहे हैं. वह कानों में इयरफोन लगाए हुए ‘तांडव डांस’ करते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया अकाउंट ‘कल्किवर्ल्ड777’ द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो वायरल हो गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola