Viral Video: पति ने अपने ही हाथों से पत्नी का सिंदूर मिटाया, प्रेमी से करवाई शादी, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
husband remove wife sindoor and marry her with boyfriend
husband remove wife sindoor and marry her with boyfriend

Viral video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति अपने ही हाथों से अपनी पत्नी का सिंदूर मिटाकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा रहा है. देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral video: हर दिन सोशल मीडिया पर कपल्स के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ हमें हंसाते हैं तो कुछ हमें हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शख्स रास्ते पर खड़े होकर अपनी पत्नी का सिंदूर पानी से धो रहा है. वहीं पास खड़ा दूसरा शख्स महिला के मांग में सिंदूर भर रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लाल रंग की कार में एक महिला और एक आदमी बैठे हुए हैं. वहीं बाहर एक दूसरा शख्स खड़ा है जो कि महिला का हाथ पकड़ उसे गाड़ी से बाहर निकाल रहा है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति महिला का पति है और पास बैठा दूसरा व्यक्ति महिला का ब्वॉयफ्रेंड है. महिला के पति को जब उसके अफेयर का पता चला, तो व्यक्ति ने महिला के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला करते हुए कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

व्यक्ति महिला को कार से बाहर निकालता है और रास्ते के साइड में लेकर जाता है, जहां 3-4 लोग खड़े रहते हैं. व्यक्ति सबके सामने लोटे की मदद से महिला के सिर पर पानी गिराकर सिंदूर धो देता है. पहले तो महिला एक-दो बार पति को रोकने की कोशिश करते हुए उसका हाथ पकड़ लेती है, लेकिन पति नहीं रुकता और वह महिला का सिंदूर पूरी तरह से मिटा देता है. इसके बाद व्यक्ति महिला के प्रेमी के हाथों में सिंदूर देता है और उसे लगाने को बोलता है. प्रेमी इधर-उधर देखते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर देता है. इस पूरे दौरान महिला अपना चेहरा हाथों से ढककर रखी हुई है. उन्हें देखकर लगता है मानो वह रो रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: टॉर्प बनने की खतरनाक टैकनिक, मेहंदी से बनाया बायोलॉजी डायग्राम, देखे वीडियो

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola