Viral Video: "हद कर दी गर्मी ने! वायरल वीडियो देख हंसी रोक पाना होगा मुश्किल"
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 23 May 2025 2:50 PM

Viral Video: भीषण गर्मी से बेहाल दो महिलाएं और उनके बच्चे ATM के अंदर एसी की ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरान और हंसने पर मजबूर कर दिया है.
Viral Video: गर्मी ने लोगों को इस कदर बेहाल कर दिया है कि अब वो राहत पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे – “भैया, अब तो हद हो गई!”
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण गर्मी से परेशान दो महिलाएं और उनके साथ दो छोटे बच्चे ATM के अंदर आराम फरमा रहे हैं. महिलाएं बैठी हैं जबकि बच्चे एसी की ठंडी हवा में मजे से लेटे हुए हैं. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कुछ देर के लिए केवल ठंडी हवा का आनंद लेने ही वहां पहुंचे थे.
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @studentgyaan से पोस्ट किया गया है, जिसमें सबसे ऊपर लिखा है – “गर्मी बहुत है भाई!” और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है – “गर्मी का सॉल्यूशन.” वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी ने लिखा, “ATM अब Automated Thanda Machine हो गया है,” तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “गर्मी हटाओ योजना में नया इनोवेशन!”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए