कुत्ते और पत्रकार की दोस्ती बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बार-बार एक पत्रकार का हाथ पकड़कर काम पर जाने से रोकते देखा जा सकता है. यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है. देखिए यह वायरल वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी और एक कुत्ता साथ में खड़े हैं. बताया जा रहा है कि व्यक्ति पेशे से पत्रकार है. पत्रकार जैसे ही उसे छोड़कर अपने काम पर जाने लगता है, कुत्ता भावुक होकर उसे रोक लेता है और जाने से मना करने लगता है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ता बार-बार व्यक्ति का हाथ पकड़ लेता है जब भी वह बाहर निकलने की कोशिश करता है. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कुत्ते की जमकर तारीफ करना शुरू कर दिया. किसी ने कुत्ते के वफादार स्वभाव की तारीफ की तो किसी ने व्यक्ति और कुत्ते के बीच के रिश्ते की जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: सीमा हैदर या सीमा मीणा, नाम को लेकर फिर से बवाल, महिला पत्रकार के साथ बहस का वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए