Viral Video: कुत्ता और जंगली सूअर के बीच भयंकर लड़ाई, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Aug 2025 7:24 PM

विज्ञापन

कुत्ता और जंगली सूअर के बीच भयंकर लड़ाई

Viral Video: सोशल मीडिया में एक कुत्ता और सूअर के बीच भीषण लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग हैरान हो रहे हैं. दोनों जानवरों के बीच युद्ध में कभी कुत्ता भारी पड़ता दिख रहा है, तो कभी सूअर.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर सूअर और कुत्ते के बीच भीषण लड़ाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ता आराम से बैठा है, लेकिन अचानक एक जंगली सूअर वहां पहुंच जाता है और आराम कर रहे कुत्ते की पूंछ को पकड़कर खींचने लगता है. कुछ देर कुत्ता कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है, लेकिन कुछ देर बाद उसे गुस्सा आ जाती है और सूअर पर टूट पड़ता है. दोनों के बीच भीषण लड़ाई छीड़ जाती है. सूअर कुत्ते पर भारी पड़ता नजर आता है. कुत्ता आगे भागने की कोशिश करता है, लेकिन गले पर पट्टा बंधे होने की वजह से वो भाग नहीं पाता है. कुत्ता भी कम खतरनाक नहीं था, उसने बचाव में सूअर का मुंह को ही पकड़ लिया था. हालांकि कुत्ते के बंधे होने का सूअर ने पूरा फायदा उठाया और कुत्ते पर लगातार हमला जारी रखा.

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया

कुत्ते और सूअर के बीच भीषण लड़ाई वाले वीडियो को Damn Nature You Scary नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो कुछ ही घंटे में 265.1K लोगों ने देख लिया और अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे. कई लोगों ने कुत्ते की जीत की भविष्यवाणी की, तो कई लोगों को लगता है कि जीत सूअर की ही हुई होगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola