Viral Video : घर के अंदर 11 कोबरा सांप, डर से भागे लोग, देखें डरावना वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Kannauj Cobra viral video

Kannauj Cobra viral video

Viral Video : एक घर के अंदर 11 कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. घर में मौजूद परिवार के सदस्य घबरा गए और डर के मारे घर खाली करना पड़ा. उन्होंने तुरंत अपना घर छोड़ दिया और पास ही स्थित अपने रिश्तेदार के घर चले गए. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर.

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक डरावनी घटना का वीडियो सामने आया है. यहां एक घर से 11 कोबरा सांप बरामद हुए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी सांपों को एक प्लास्टिक के बॉक्स या कंटेनर में पकड़कर रखा गया है. खबरों के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की है. शनिवार को एक घर में 11 कोबरा सांप पाए गए, जिससे घर में मौजूद परिवार के सदस्य घबरा गए. डर के कारण उन्होंने तुरंत अपना घर खाली कर दिया और पास ही स्थित अपने रिश्तेदारों के घर शरण ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. देखें वायरल वीडियो.

स्नैक कैचर ने सभी सांपों को पकड़ा

घर के अंदर कोबरा सांप मिलने के बाद परिवार ने तुरंत एक स्थानीय स्नैक कैचर को बुलाया. उसने सतर्कता से एक-एक कर सभी 11 कोबरा सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. बाद में इन सभी सांपों को गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया गया. हालांकि सांपों को हटाए जाने के बावजूद परिवार को अब भी डर है कि हो सकता है घर में और भी सांप छिपे हों. परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि अब उस घर में रहना बेहद खतरनाक हो गया है. इतने सारे कोबरा सांप मिलने से परिवार के लोग सदमे में हैं. उन्हें डर है कि किसी भी समय और सांप निकल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Snake Bite : सांप से खेल, मौत से मेल

माना जा रहा है कि मौजूदा मानसून सीजन सांपों के निकलने का मुख्य कारण हो सकता है. आशंका जताई जा रही है कि एक मादा कोबरा ने घर के किसी छिपे कोने या दरार में अंडे दिए होंगे. बारिश के चलते हाल ही में अंडों से बच्चे निकले होंगे, जिसकी वजह से एक साथ इतने सारे सांप दिखाई दिए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola