इंसान से बेहतर निकला कुत्ता, समुद्र से कचरा निकालते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
dog clean sea
dog clean sea

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का समुद्र से कचरा निकालते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है. वीडियो देखकर लोग कुत्ते की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कुत्ता समुद्र के किनारे बने रास्ते से उतरकर समुद्र के पास जाता है और छलांग लगा देता है. पहले तो लगता है कि कुत्ता पानी में खेलने गया है, लेकिन हैरानी तो तब होती है जब वह खेलने की जगह पानी में गिरे कचरे को एक-एक करके निकालने में लग जाता है.

जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं. बताया जा रहा है कि इस कुत्ते को सफाई का बहुत शौक है. वह रोज समुद्र के पास जाता है और उसमें गिरा कचरा निकालकर जितना हो सके उसे साफ करने की कोशिश करता है. सोशल मीडिया पर इस कुत्ते के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस कुत्ते की खूब सराहना की है, साथ ही लोगों को इससे सीखने की राय दी है.

यह भी पढ़े: Viral Video: शादी के दिन दूल्हे को जलाते हुए दुल्हन का वीडियो वायरल!

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola