Viral Video: देसी जुगाड़, लड़के ने बाइक में इंजन की जगह लगा दिया जेनरेटर, Video देख कहेंगे ठोको ताली

Updated:
विज्ञापन

Viral Video Desi Jugaad

Viral Video: हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. गांव-देहात में आज एक से बढ़कर एक प्रयोग हो रहे हैं. सबसे खास बात है कि लोग सीमित संसाधन में भी ऐसी-ऐसी चीजें बना डालते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे इंजीनियर भी दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. देसी जुगाड़ को दुनिया भी सलाम ठोक रही है. सोशल मीडिया में एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़का देसी जुगाड़ से एक ऐसा बाइक बना डाला, जिसे देखकर सभी हैरान रह जा रहे हैं. लाखों रुपये खर्च कर भी ऐसा बाइक नहीं मिलेगा. लड़के ने साधारण से बाइक को मॉडिफाई कर सुपर बाइक बना दिया.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़का अपनी मॉडिफाइड बाइक में बैठा दिख रहा है. लेकिन बाइक को आप गौर से देखेंगे, तो उसमें छोटी इंजन के जगह पर विशाल इंजन नजर आ रहा होगा. दरअसल लड़के ने देसी जोगाड़ से बाइक में इंजन की जगह पर जेनरेटर लगा दिया है. यही नहीं बंदे ने इंजन के साथ बाइक के पहिए को भी बदल डाला है. बाइक के पहियों की हटाकर ट्रैक्टर के पहिए को लगा दिया. जिससे साधारण बाइक हैवी सुपर बाइक में बदल गया. वीडियो में लड़का अपने मॉडिफाइड सुपर बाइक को खलिहान में दौड़ाता दिख रहा है. सुपर बाइक और उससे लूक को देखकर हर कोई दंग रह गया है.

देसी जुगाड़ से सुपर बाइक बनाकर सोशल मीडिया में छाया बंदा

देसी जुगाड़ से सुपर बाइक बनाकर लड़का सोशल मीडिया पर छा गया है. उसके वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं और उसकी इंजीनियरिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लड़के की कलाकारी को t20hacker नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है. वीडियो पर लोगों के शानदार कमेंट्स भी आ रहे हैं. कोई वीडियो देखकर देसी इंजीनियरिंग का कमाल बता रहा है, तो कोई जुगाड़ का सुपरहिट फॉर्मूला बता रहा है. एक यूजर ने लिखा, “भाई सुपर बाइक है.”

डिस्क्लेमर : इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola