Viral Video: मालगाड़ी के नीचे रोमांस कर रहा था कपल, तभी चल पड़ी ट्रेन… आगे जो हुआ देख कांप जाएगा कलेजा

Updated:
विज्ञापन
couple romancing under goods train

ट्रेन के नीचे बैठकर रोमांस करते युवा जोड़े, फोटो एक्स

Viral Video: युवाओं में रील बनाने का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. कई बार रील के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते. वीडियो के चक्कर में कई बार तो जान भी चली जाती है. सोशल मीडिया पर इस समय एक रील तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल खुलेआम अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं. रोमांस में उन्हें इतना भी होश नहीं रहा कि उनके सिर के ऊपर मौत मंडरा रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक खड़ी मालगाडी के नीचे ट्रैक पर एक कपल नजर आ रहा है. जो रोमांस करते दिख रहा हैं. प्रेमी जोड़े प्रेमालाप में इतने लिप्त हो गए कि उन्हें ये भी होश नहीं रहा कि वो कहां बैठे हैं. लेकिन कुछ देर बाद प्रेम का भूत उतर जाता है और गिरते पड़ते भागकर जान बचाते नजर आए. जब कपल रोमांस में डूबे हुए थे, तब पीछे से किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

रोमांस कर रहे कपल की बाल-बाल बची जान

वायरल हो रहे कपल के वीडियो को एक्स पर @PradeepMaikhur3 नाम के यूजर ने शेयर किया है. हालांकि वीडियो को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कपल मालगाडी के नीचे बैठकर मजे से रोमांस कर रहे हैं, कुछ देर बाद अचानक ट्रेन चलने लगती है. ट्रेन की आवाज सुनकर कपल गिरते पड़ते रेलवे ट्रैक से बाहर भागते दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है, एक छोटी गलती से कपल की जान जा सकती थी.

वीडियो देख यूजर का फूटा गुस्सा, आ रहे मजेदार कमेंट्स

रोमांस करते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. लेकिन वीडियो को जो भी देख रहा है, गुस्सा हुए बिना नहीं रह रहा है. यूजर कपल को लगातार भला-बुरा कह रहे हैं. एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- रील बनाने के चक्कर में लोग क्या क्या करते हैं!

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola