Viral Video: चिंपैंजी पर चढ़ा इंस्टाग्राम रील्स का नशा, मोबाइल चलाता देख घूम जाएगा दिमाग

Updated:
विज्ञापन
Viral Chimpanzee

Viral Chimpanzee

Viral Video: सोशल मीडिया में हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो आपको जमकर मनोरंजन कराते हैं, तो कुछ आपको हैरान और सोचने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक चिंपैंजी मजे में मोबाइल चलाता दिख रहा है. वायरल चिंपैंजी को इंस्टाग्राम रील्स का ऐसा नशा चढ़ता है कि स्क्रीन से उसकी नजर हटती तक नहीं है. हालांकि जानवरों को मोबाइल से दूर ही रखना चाहिए. लेकिन जब आप वीडियो को देखेंगे तो आपका दिमाग घूम जाएगा और आप सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे. आखिर एक जानवर ऐसा कैसे कर सकता है?

विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चिंपैंजी अपने हाथ पर मोबाइल फोन पकड़ा हुआ है और ��ेजी से स्क्रीन पर उसकी उंगलियां चल रही हैं. एक आदमी की तरह वो भी मोबाइल चलाता दिख रहा है. चिंपैंजी को आप देख सकते हैं कि वो इंस्टाग्राम पर अपने पसंद के रील्स को ढूंढ रहा है. किसी-किसी वीडियो को क्लिक कर देखता भी है और पसंद नहीं आने पर बैक भी हो जाता है. स्क्रॉल करते समय आप देख सकते हैं कि चिंपैंजी की नजर मोबाइल स्क्रीन पर से हटती तक नहीं है.

वीडियो के साथ यूजर ने लिखा खास संदेश

मोबाइल चलाता चिंपैंजा के वीडियो को docantle नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. 2019 में शेयर किए गए इस वीडियो को हजारो लोगों ने देख लिया है और उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए खास संदेश भी लिखा है. अपने पोस्ट में शख्स ने लिखा, “हर रात मैं यह सोचकर सोने जाता हूं कि मैं दुनिया को कैसे बदल सकता हूं और लोगों को हमारे खूबसूरत वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्रों से प्यार करने के लिए कैसे प्रेरित कर सकता हूं! आइए हम सब एक-दूसरे से प्यार करें और एक साथ मिलकर इस अर्थ को बचाएं.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola